Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाली फार्म के बाद अब लालतप्पड़ फ्लाईओवर पर आई बड़ी दरारें, रैलिंग...

नेपाली फार्म के बाद अब लालतप्पड़ फ्लाईओवर पर आई बड़ी दरारें, रैलिंग भी गायब

रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता की कमी लगातार सामने आ रही हैं। नेपाली फार्म फ्लाईओवर के बाद अब लालतप्पड़ फ्लाईओवर में भी बड़ी दरारें देखी गई हैं। इससे पहले नेपाली फार्म फ्लाईओवर में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे चार दिन तक यातायात के लिए बंद रखा गया और पुल व सड़क को दुरुस्त किया गया।

रैलिंग भी गायब

लालतप्पड़ फ्लाईओवर से रैलिंग भी गायब है, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बेपरवाह बने हुए हैं। पुल और एप्रोच रोड के बीच आया गैप साफ देखा जा सकता है। एप्रोच वाल के कनेक्ट पैनल्स (ब्लाक) अपनी जगह छोड़ रहे हैं और दीवार में झुकाव साफ देखा जा सकता है। 

एक साल पहले शुरू हुआ था यातायात 

राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर बड़कोट-ऋषिकेश वन्यजीव गलियारे पर बने इस फ्लाईओवर पर एक साल पहले यातायात शुरू हुआ था। तब भी इसमें गड़बड़ी सामने आई थी, जिसे बाद में दुरुस्त कर लिया गया था। चौकानें वाली बात यह है कि तमाम खामियां सामने आने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन पर पर्दा डालने का काम कर रहा है। हाल ही में इस पुल की डामर भी धंस गई थी। 

धंस गई थी नेपालीफार्म फ्लाईओवर की एप्रोच रोड

बता दें कि बीते छह मार्च को नेपालीफार्म फ्लाईओवर की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिसे अब दुरुस्त किया जा सका। इस बारे में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता ओपी राम ने बताया कि वह संबंधित दरारों को चेक करवा रहे हैं। इसके बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments