Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आई...

यमुनोत्री हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे की चपेट में आई मशीन

बडकोट। यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक मलबा आने से यहां काम में लगी जेसीबी मशीन चपेट में आ गई है। हालांकि ऑपरेटर की जान बच गई। काम के दौरान यहां हादसा पहली बार नहीं है। खतरनाक बने इस स्थान पर पहले भी मलबा गिरने से मशीन चपेट में आई है। 

यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत पोल गांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक चट्टानी मलबा, बोल्डर आने से मशीन चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मशीन ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची। इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहाँ पर बने डेंजर जोन के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पटटी के लिए एक माह से अधिक समय से बस सेवा नहीं जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments