Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, बर्फबारी के साथ शुरू होगी बारिश;...

पहाड़ों पर बदलने वाला है मौसम, बर्फबारी के साथ शुरू होगी बारिश; मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आसपास के निचले हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। वहीं चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। तुंगनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फबारी जारी है।

महसूस हो रही है कंपकंपी
गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान साफ रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। हालांकि, सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है। चोटियों पर पड़ी बर्फ पिघलने से हल्की हवा के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी महसूस की जा रही है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है, लेकिन अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments