Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र बोले,मुस्लिमों में कोरोना वैक्सीन को लेकर डर पर...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र बोले,मुस्लिमों में कोरोना वैक्सीन को लेकर डर पर सरकार के पास नही कोई ऐसी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन में मुस्लिम समाज में जनजागरूकता की कमी बताई है। उन्होंने कहा वैक्सीन को लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं होना चाहिए। टीका लगाने से फायदा और न लगाने से नुकसान ज्यादा है। लिहाजा, सिर्फ मुसलमान ही नहीं , बल्कि तमाम मजहब के लोगों को आगे आकर वैक्सीनेशन करवाना चाहिए।
 दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंचे। जिसके बाद वे रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। जहां उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महकमा हर शख्स को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है। टीका नहीं लगाने पर उसके दुष्प्रभाव भी बताएं जा रहे हैं। ऋषिकेश पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैक्सीन को लेकर कहा है कि देशभर के मुस्लिमों में वैक्सीन को लेकर एक भ्रम की स्थिति है। आज भी मुस्लिम समाज का एक बड़ा तबका वैक्सीन लगाने से डर रहा है , जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए और हम सब लोगों को भी उनको जागरूक करना चाहिए ताकि वह वैक्सीन लगाएं। उनको यह बताना होगा कि वैक्सीन लगाने से किसी तरह की कोई भी दिक्कत या परेशानी नहीं आएगी। अगर आप लोग टीकाकरण नहीं करते हैं तब जाकर आपको दिक्कत हो सकती है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत ( पूर्व मुख्यमंत्री , उत्तराखंड )
वही सरकार त्रिवेंद्र सिहं रावत के इस बयान पर कोई इत्तेफाक नही रखती साथ ही ऐसी किसी  भी जानकारी नही होने की बात कही।शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसा कहीं हुआ हो ऐसी कोई जानकारी सरकार तक नही पहुचीं है और उत्तराखंड में सभी लोग वेक्सिनेशन करवाना चाहते हैं।
-सुबोध उनियाल-प्रवक्ता उत्तराखंड सरकार।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments