Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनप्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते मां डाट काली मंदिर दो दिन...

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते मां डाट काली मंदिर दो दिन बंद, 14 अप्रैल दोपहर बाद खुलेंगे दर्शन

देहरादून: देहरादून स्थित Dat Kali Temple में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके चलते मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

रविवार शाम 5 बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया, जिसके चलते अब भक्त 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे के बाद ही माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है जब लगातार दो दिनों तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर दून पहुंचेंगे और इसी दौरान मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंदिर परिसर में बैठक भी आयोजित की गई।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनका कार्यक्रम शाम 4 बजे मंदिर पहुंचने और 4:15 बजे प्रस्थान करने का निर्धारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments