Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रहलाद पटेल ने किया 9.4 करोड़ लागत की पेयजल योजना का शिलान्यास,...

प्रहलाद पटेल ने किया 9.4 करोड़ लागत की पेयजल योजना का शिलान्यास, कहा- दूर होगी पानी की किल्लत

ऋषिकेश। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने श्यामपुर पेयजल योजना का शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निगम के माध्यम से निर्मित इस पेयजल लाइन पर लगभग नौ करोड़ चार लाख रुपए की लागत आई है।

श्यामपुर के भल्लाफार्म में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में पानी की किल्लत इस पेयजल योजना से दूर हो जाएगी। गरीबों की मूल भूत योजनाएं आवास, शौचालय, पेंशन, हर घर को 18 घंटा बिजली, टोंटी से जल 2022 तक प्रत्येक घर को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप हर घर पीने का पानी पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों को पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार परियोजनाओं के रखरखाव के लिए ट्रेनिंग जैसे कार्यक्रम शुरू कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से भल्ला फार्म, भट्टा फार्म, श्यामपुर मोहल्ला, श्यामपुर, बैटरी फार्म और नंबरदार फार्म के निवासी शुद्ध पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित होंगे इस योजना के माध्यम से क्षेत्र में दो ट्यूबेल, दो उच्च जलाशय, राइजिंग मेन सहित 44 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाये जाने का कार्य किया जाना है।

अग्रवाल ने ये भी कहा कि श्यामपुर क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए वह विगत कई समय इस योजना को स्वीकृत किए जाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के बन जाने से श्यामपुर क्षेत्र में पेयजल का संकट दूर होगा और हजारों परिवार शुद्ध पेयजल से लाभान्वित होंगे।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा की प्रदेश में पेयजल योजनाओं को लेकर सरकार द्वारा विशेष कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के हर व्यक्ति को पानी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में पंपिंग योजनाओं के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर पेयजल निगम के मुख्य अभियंता केके रस्तोगी, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र पंत, अधिशासी अभियंता मिशा सिन्हा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, श्यामपुर के प्रधान विजय पाल जेठूडी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, प्रभाकर पैन्यूली, विजय लक्ष्मी पवार, प्रधान दीपा राणा, खैरी कला प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, राजवीर रावत, जसविंदर राणा, पंकज जुगलान, कमला नेगी, इंदु थपलियाल, समा पंवार, पवन पांडे, राकेश व्यास, राजेश व्यास, प्रदीप धस्माना मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments