Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड12वीं के सौ टॉपर छात्रों को अगले पांच साल तक हर महीने...

12वीं के सौ टॉपर छात्रों को अगले पांच साल तक हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार

उत्तराखंड शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के 12वीं के 100 टॉपर छात्र-छात्राओं को पांच साल तक हर महीने 2500 रुपये देने की तैयारी कर रहा है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए उन्हें यह धनराशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 21 सितंबर को हुई बैठक का शासन ने इसका कार्यवृत्त जारी किया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सुझाव दिया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं के सौ टॉपर छात्रों को अगले पांच साल तक 2500 रुपये उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दिए जाएं।इसमें 70 बच्चे उत्तराखंड बोर्ड और 30 सीबीएसई बोर्ड के शामिल किए जाएं। इसके अलावा संकल्प अभियान के तहत आईएएस और पीसीएस अधिकारी महीने में एक दिन स्वेच्छा से स्कूूूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। टॉपर बच्चों को धनराशि दिए जाने के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments