Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिना पद संभाले ही टकराने लगे कांग्रेस के सिपहसालार , ये तो...

बिना पद संभाले ही टकराने लगे कांग्रेस के सिपहसालार , ये तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है

उत्तराखंड में जो लोग कह रहे थे की कांग्रेस पार्टी के इस मास्टर स्ट्रोक से अब उत्तराखंड कांग्रेस ने सब कुछ ठीक होगा लेकिन असली लड़ाई तो अब शुरू हुई है जहां उत्तराखंड में भले ही कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी को मजबूत जिम्मेदारियों को बांट दिया हो एक नहीं 5 अध्यक्ष बना दिया हो 10 कमेटियां बना दी हो लेकिन नेताओं की लड़ाई तो अभी शुरु हुई है जी हां पार्टी आलाकमान ने दो नए सिपहसालार नई जिम्मेदारियों के साथ बनाए हैं लेकिन अभी दोनों ने अपना कार्यभार भी नहीं संभाला और बयान ऐसे जिससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस में आने वाले दिन बड़ी गुटबाजी के होंगे और हालात ऐसे होंगे कि कांग्रेस दो फाड़ होती दिखाई देगी जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है कांग्रेस आलाकमान हरीश रावत को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है कितने कयास लगाया जा रहे हैं कि वही सीएम के चेहरे होंगे और उन्हीं के चेहरे पर कांग्रेस चुनावी समर पर उतरेगी लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इन सारे कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है उनके अनुसार पार्टी 2022 के चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी हालांकि जब उनसे हरीश रावत का नाम लेकर पूछा गया तो भी उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि क्या पार्टी ने किसी का नाम घोषित किया है और अगर नहीं तो फिर सामूहिक नेतृत्व में ही पार्टी का चुनाव होगा जो हमेशा से हमारी रीति नीति रही है वही प्रीतम सिंह के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरीश रावत का चेहरा पूरे प्रदेश में सर्वमान्य है वही सबसे बड़े नेता हैं सब लोग उनको पसंद करते हैं कांग्रेस पार्टी उनके चेहरे के साथ ही चुनाव में जाएगी चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद पार्टी आलाकमान तय करेगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में नए बदलावों को लेकर प्रीतम सिंह भी खुश हैं वह मुझे सबके सामने आशीर्वाद देंगे वही प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ से आगामी चुनाव के लिए अभी कोई चेहरा नहीं बनाया गया है ऐसे में पार्टी सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी नेताओं की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि जो फेरबदल हुआ है उससे कुछ लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन इस सब का अधिकार भी है प्रीतम सिंह के बयान से साफ जाहिर है कि कांग्रेस के अंदर सिर फुटव्वल अभी थमा नहीं है ऐसे में जल्द ही प्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान नहीं थमा तो एक बार फिर कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनाव परेशानियों भरे होंगे ऐसे में पार्टी को स्पष्ट करना होगा की चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में होगा और वो ही सीएम का चेहरा होंगे वैसे बाकी सबको ये दिखाई दे रहा है कि चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी देकर पार्टी काफी हद तक साफ कर चुकी है फिर भी प्रीतम सिंह इसे मानने को तैयार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments