Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभंवर में फंसी बछिया को बचाने को युवक ने दांव पर लगाई...

भंवर में फंसी बछिया को बचाने को युवक ने दांव पर लगाई जान

ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर के सिल्ट एजेक्टर चैनल में फंसी एक बछिया के लिए कुछ स्थानीय लोगों ने जान दांव पर लगा दी। युवाओं ने जान पर खेलकर बछिया को सकुशल बाहर निकाला। बछिया के रेस्क्यू का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब प्रसारित किया जा रहा है।

चैनल की एक तेज धारा में भंवर युक्त जगह पर फंंसी थी बछिया
मामला सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे का है। एक बछिया कुनांऊ बैराज की छोटी नहर (सिल्ट एजेक्टर चैनल) में गिर गई। सूचना पाकर कुनांऊ गांव निवासी महावीर असवाल, लाखन असवाल, वीर सिंह असवाल, आशीष पयाल तथा सुरेंद्र असवाल मौके पर पहुंचे।

बछिया चैनल की एक तेज धारा में भंवर युक्त जगह पर फंंसी थी। वह बाहर आने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गहराई और भंवर होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी।

इस बीच एक साहसी युवक नहर में उतर गया। रस्सी की मदद से अन्य युवकों ने उसे सहारा दिया। युवक ने बछिया को भंवर से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे नहर में ही कुछ आगे तक पानी के बहाव के साथ लाया गया, जहां बनी सीढ़ियों की मदद से बछिया को सकुशल बाहर निकाला गया।

युवाओं के जोश और जुनून की तारीफ कर रहे लोग
बछिया के रेस्क्यू का यह वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो खासा प्रसारित किया जा रहा है। सभी लोग युवाओं के इस जोश और जुनून की तारीफ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments