Wednesday, October 7, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत...

भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत कई नेता रहे मौजूद

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के लिए दिनेश आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। पार्टी की ओर से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कार्यकर्ताओं के मन का फैसला

मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय से संगठन के लिए शानदार काम कर रहे हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का नेतृत्व का निर्णय बेहद अच्छा है और यह कार्यकर्ताओं के मन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में दिनेश आर्य का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना भाजपा के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता के लिए भी काफी लाभकारी साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments