Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनमहिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा का देहरादून रेलवे स्टेशन...

महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा का देहरादून रेलवे स्टेशन पर सम्मान

देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा का शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन में भव्य सम्मान किया गया। महिलाओं के वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने पर रेलवे अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, सीएमआई एस.के. अग्रवाल, सीपीएस सुभाष सक्सेना, सीटीआई सुहेल खान समेत कई अधिकारियों ने स्नेह राणा को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

गौरतलब है कि स्नेह राणा वर्तमान में देहरादून रेलवे स्टेशन में टीटीआई पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह रेलवे की टीम से भी क्रिकेट खेल चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद देहरादून रेलवे स्टेशन में उनका सम्मान पूरे विभाग के लिए गर्व का क्षण रहा। स्टेशन परिसर में स्नेह राणा का सम्मान देख रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों में भी उत्साह दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments