Wednesday, July 8, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये जारी, हजारों बच्चों को...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये जारी, हजारों बच्चों को मिली सहायता

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने के बाद मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2020 से कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3000 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि योजना के तहत मार्च 2026 तक की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी। मंगलवार को अप्रैल 2026 के लिए 4917 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की गई।

इसके अलावा मई 2026 के लिए 4879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपये तथा जून 2026 के लिए 4848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूरी होने, बालिका लाभार्थियों के विवाह होने या लाभार्थी के रोजगार प्राप्त कर लेने के बाद उसे योजना से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार बेसहारा बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके पालन-पोषण के लिए लगातार प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments