Thursday, August 27, 2026
Homeदेहरादूनमोहिनी रोड पर पति ने धारदार हथियार से किया पत्नी पर हमला,...

मोहिनी रोड पर पति ने धारदार हथियार से किया पत्नी पर हमला, मौत

देहरादून। मोहिनी रोड के पास एक घर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने आवेश में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments