उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धरने और प्रदर्शन रोज होते है ऐसे में कोविड के नियमो की धज्जियां उड़ती दिखाई देना कोई नयी बात नहीं है प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से सबसे ज़्यदा सोशल डिस्टेंस और मास्क न पहनने की बात आम हो गयी है इसको लेकर कई राजनैतिक पार्टियों के राजनेताओं पर केस भी दर्ज किये गये हैं। उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अब मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है ऐसे में राजधानी की पुलिस ने धरना व् प्रदर्शन करने वालों का पहले कोविड टैस्ट करने का फैसला किया है।राजधानी देहरादून में लगातार हो रहे हैं धरना प्रदर्शन को लेकर दून पुलिस भी अब सख्त दिखाई दे रही है दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों की भी अब कोरोना की जांच कराने की बात कही है उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी जिससे कि अन्य लोगों में संक्रमण न फैले। धरना प्रदर्शन में अमूमन सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क ना पहनने के मामले ज्यादा दिखाई देते हैं जिसको देखते हुए पुलिस स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के सैंपल भी लेगी जिससे अन्य लोगों में कोरोना का संक्रमण न फैले।

.jpeg)
.jpeg)

