Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायपुर विधायक और कार्यकर्त्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का विवाद, जांच शुरू

रायपुर विधायक और कार्यकर्त्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का विवाद, जांच शुरू

देहरादून।  रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और कुछ कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए विवाद की प्रदेश भाजपा की ओर से गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार के अनुसार प्रकरण में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कुछ कार्यकर्त्ताओं से लिखित में पक्ष भी लिया गया है।

चार सितंबर को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ और कुछ भाजपा कार्यकर्त्ताओं के मध्य तू तू-मैं-मैं हो गई थी। तब कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी मौजूद थे। सार्वजनिक रूप से हुए इस घटनाक्रम से पार्टी असहज भी हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। जांच कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही प्रकरण की जांच पूरी कर प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे पार्टी नोटिस भेजेगी।

ऋषिकेश की महापौर और मंडल अध्यक्ष ने दिया जवाब

नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं और ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने भाजपा की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें भेजे गए नोटिस का जवाब प्रांतीय नेतृत्व को सौंप दिया है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी जवाब से संबंधित लिफाफे खोले नहीं गए हैं। एक-दो दिन के भीतर इन्हें खोला जाएगा और इसके बाद ही उनके जवाब के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments