Friday, November 6, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में आस से शुरू हुई राशन की होम डिलिवरी

रुद्रपुर में आस से शुरू हुई राशन की होम डिलिवरी

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें तीन ट्रेनी आईएफएस, एक अमेरिकी नागरिक और स्पेन से लौटा एक कोटद्वार का युवक है। सभी आइसोलेशन वार्ड में हैं।

– रुद्रपुर के गूलरभोज में आज से राशन की होम डिलिवरी का काम शुरू हो गया है। यहां आज रोज सुबह सात बजे से दस बजे तक खुलने वाली दुकानें नहीं खुली।
– उत्तरकाशी जिले में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को सराहा। यहां लोगों में इसके प्रति जागरुकता दिखी, लोग इसका पालन करते नजर आए।

– हरिद्वार के कनखल बाजार में भी लोग नियम तोड़ते नजर अए। लोग एक साथ खड़े होकर खरीदारी करते दिखे। यहां राशन की दुकान बंद रही।

– श्रीनगर गढ़वाल में लोग दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन नहीं करते दिखे। नई टिहरी, पौड़ी और कोटद्वार की दुकानों के बाहर लोग रिंग में खड़े दिखे।

– ऋषिकेश में कहीं लोग सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते दिखे तो कहीं भारी भीड़ दिखी। यहां प्रशासनिक स्तर पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। यात्रा बस स्टैंड पर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोग बस के इतंजार में खड़े दिखे।

रुद्रपुर में पुलिस ने सब्जी मंडी से ठेले वालों को खदेड़ा
– कमाऊं में रुद्रपुर में पुलिस ने सब्जी मंडी से ठेले वालों को खदेड़ा। यहां कुछ दुकानदारों ने ही दुकान खोली थी। आज यहां लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं थी। यहां मेडिकल स्टोर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।

– अल्मोड़ा में लॉकडाउन के दौरान कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने लोगों से घर में रहने की अपील की। अल्मोड़ा में पालिका द्वारा दुकानों के बाहर गोल घेरे बनाए गए हैं। यहां लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर सामान खरीदते दिखे। रानीखेत में भी लोग नियमों का पालन करते दिखे।

– मसूरी की बात करें तो यहां सामान लेने के लिए बुधवार को मची अफरा-तफरी के बाद आज गुरुवार को प्रशासन द्वारा बनाए गए सफेद रिंग में खड़े होकर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखे।

– देहरादून के लोकल बाजारों में आज भीड़ पहले से कम दिखाई दी। पुलिस विभाग द्वारा शहर में दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए चूने से रिंग बनाए गए। आज भी बाजार सुबह सात बजे से दस बजे तक खुलेंगे।

– लेकिन हरिद्वार बाईपास पर एक लोकल किराना स्टोर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। यहंा लोग सोशल डिस्टेंस में नहीं दिखे। इसी तरह हनुमान चैक के पास के बाजार में, लालपुल मंडी, चुग गैस एजेंसी में भी भीड़ दिखाई दी। हनुमान चैक सूना पड़ा दिखा। मोती बाजार पुलिस द्वारा सुबह ही बंद करवा दिया गया।

– उत्तराखंड में आज से दुकानों के बाहर खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चूने से एक निश्चित दूरी पर रिंग बनाए गए हैं। कहीं तो लोग इसका पालन करते दिखे, लेकिन कहीं लोग दुकान में समूह में खड़े दिखे।

– प्रदेश में बाहर से आने वाले युवाओं की सघन मेडिकल जांच कराई जाएगी। कुछ दिनों तक इन्हें स्थानीय क्वारंटाइन केंद्रों में रखने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर घर भेजा जाएगा।

– वहीं मसूरी में पुलिस वरिष्ठ नागरिकों का हाल-चाल पूछने उनके घर पहुंची। इस दौरान उनको जरूरत के सामान की आवश्यकता पडने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया। मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया। अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मियों द्वारा मसूरी में रह रहे बुजुर्गों से संपर्क किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments