Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर, जानिए कौन...

लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर, जानिए कौन सी भर्ती की परीक्षा कब होगी

देहरादून। पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने और विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इस कैलेंडर के हिसाब से उम्मीदवारों से निष्पक्ष एवं उत्कृष्टता के साथ परीक्षा का वादा भी किया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया। इसमें सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा सात व आठ फरवरी को कराने के बाद 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा होगी।

नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड और उद्यान विभाग की भर्तियों की जगह सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक की परीक्षा कराई जाएगी। उद्यान विभाग ने भर्तियों का अधियाचन वापस ले लिया है। इस दिन प्रस्तावित परीक्षा अब लेखाकार-लेखा परीक्षक की होगी।

कौन भर्ती की परीक्षा कब होगी

1 भर्ती का नाम परीक्षा तिथि
2 सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा 07 व 08 फरवरी
3 पटवारी-लेखपाल परीक्षा- 12 फरवरी
4 पीसीएस मुख्य परीक्षा- 23-26 फरवरी
5 कनिष्ठ सहायक परीक्षा 05 मार्च
6 फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 09 अप्रैल
7 संभागीय निरीक्षक प्री परीक्षा 19 अप्रैल
8 सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अप्रैल
9 बंदीरक्षक परीक्षा अप्रैल से
10 पीसीएस-जे प्री परीक्षा 30 अप्रैल
11 एसआई-अग्निशमन अधिकारी परीक्षा मई से
12 पर्यावरण पर्यवेक्षक 07 मई
13 वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 24-26 मई
14 मानचित्रकार-प्रारूपकार परीक्षा 04 जून
15 ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 12-15 जून
16 समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 18 जून
17 पीसीएस प्री परीक्षा 02 जुलाई
18 लोवर पीसीएस प्री परीक्षा, सफाई निरीक्षक प्री परीक्षा, कर एवं राजस्व निरीक्षक प्री परीक्षा 23 जुलाई
19 जेई भर्ती परीक्षा- 13 अगस्त
20 अन्वेषक कम संगणक परीक्षा 20 अगस्त
21 पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 23-26 अगस्त
22 समीक्षा-सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 13-14 सितंबर
23 व्यवस्थापक-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 24 सितंबर
24 पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 मुख्य परीक्षा 01 अक्तूबर
25 गन्ना पर्यवेक्षक-दुग्ध पर्यवेक्षक परीक्षा 08 अक्तूबर
26 संभागीय निरीक्षक मुख्य परीक्षा 16-17 अक्तूबर
27 फॉरेस्ट रेंजर, लौगिंग अधिकारी प्री परीक्षा 05 नवंबर
28 प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक मुख्य परीक्षा 08 नवंबर
29 स्केलर परीक्षा 19 नवंबर
30 पीसीएस मुख्य परीक्षा 11-15 दिसंबर
31 वैयक्तिक सहायक परीक्षा, अपर निजी सचिव परीक्षा 17 दिसंबर
32 बंदीरक्षक लिखित परीक्षा 24 दिसंबर
33 लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा 27-28 दिसंबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments