Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसचिवों की गैरमौजूदगी से भड़के मदन कौशिक, छोड़ी बैठक

सचिवों की गैरमौजूदगी से भड़के मदन कौशिक, छोड़ी बैठक

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने की विभागों के सचिवों के बैठक में न आने पर नाराजगी जाहिर की। वह बैठक बीच में छोड़कर चले गए।

कौशिक ने हरिद्वार कुम्भ के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें लोनिवि, सिंचाई, ऊर्जा, शहरी विकास व अन्य विभागों के सचिवों को बुलाया गया था। लेकिन केवल शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेश बगोली और लोनिवि सचिव आरके सुधांशु ही बैठक में पहुंचे।

सचिवों की गैरमौजूदगी से कौशिक भड़क गए औए बैठक छोड़ कर चले गए। बाद में मीडिया के सामने कौशिक ने अपनी नाराजगी को जाहिर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सूचना समय से प्राप्त न होने से सचिव नहीं आए। दोबारा बैठक होगी, जिसमें सभी सचिव उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments