देहरादून। सशक्त भू कानून व मूल निवास लागू करने को लेकर राज्य आंदोलनकारी कल मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इसके लिए पर्वतीय जिलों से राज्य आंदोलनकारी आज शाम तक दून पहुंच जाएंगे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि धरना प्रदर्शन के जरिए लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला। मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए उत्तराखंड बेरोजगार समेत 12 से अधिक संगठनों का अबतक समर्थन मिल चुका है।
सशक्त भू कानून लागू करने की मांग लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे आंदोलनकारी
RELATED ARTICLES

