Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसाइना नेहवाल और रुपिंदर पाल सिंह समेत चार को मिलेगी डीलिट की...

साइना नेहवाल और रुपिंदर पाल सिंह समेत चार को मिलेगी डीलिट की उपाधि, कल आयोजित होगा ग्राफिक एरा का 10वां दीक्षा समारोह

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षा समारोह में चार हस्तियों को डीलिट व डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल व हाकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं।

10 अक्टूबर को ग्राफिक एरा विवि परिसर में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) के चेयरमैन डा. अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत समारोह में विशेष अतिथि होंगे। दीक्षा समारोह में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल व भारतीय हाकी टीम के अनुभवी डैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को डाक्टर आफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी जाएगी। साथ ही परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व वन विशेषज्ञ डा. जगदंबा प्रसाद चंद्रा को डाक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि दी जाएगी।

कुलपति डा. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दीक्षा समारोह में विवि से वर्ष 2019-20 में पासआउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएंगी। इसके साथ ही 99 टापर्स को स्वर्ण पदक, 98 को रजत पदक व 91 कोकांस्य पदक दिए जाएंगे। इस मौके पर 32 शोधकर्त्‍ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments