Sunday, October 25, 2026
Homeअल्मोड़ासीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा ऐलान,जिला विकास प्राधिकरण स्थगित करने की...

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा ऐलान,जिला विकास प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा

अल्मोड़ा पहुॅचे मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं व किये गये क्रिया-कलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति बेहद गम्भीर है इस हेतु 720 डाक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान जो मार्च तक पूर्ण हो जायेगी इससे पूर्व राज्य सरकार द्वारा 2400 डाक्टरों की नियुक्ति की गयी है इसके अलावा 2500 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया को अनुमोदित कर जल्दी इस पर प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि 132 एम्बुलेंस जल्दी ही राज्य को मिल जायेंगी जिससे दूरस्थ क्षेत्र तक अकाल मृत्यु मरने वाले मरीजो को अस्पताल तक पहुॅचाया जायेगा। प्रत्येक जिला अस्पताल तक आईसीयू बना दिये गये है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 121 पुलो को फेस-2 हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है जिसमें 530 करोड़ रू0 का व्यय आयेगा इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का धन्यवाद किया। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 22 हजार चिकित्सालयों को चिन्हित किया गया है जिसमें मरीज अपना ईलाज करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 500 विद्यालयों को वर्चुवल क्लास से जोड़ दिया गया है वहीं उच्च शिक्षा में 97 प्रतिशत फैकल्टी व लगभग सभी महाविद्यालयों के अपने भवन स्वीकृत कर दिये गये है। प्रत्येक ब्लाॅक में अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक घर में जल उपलब्ध कराया जा रहा है इसको तीन फेस में पूरा किया जायेगा जिसमें प्रथम फेस में कनेक्शन लगाना, दूसरा पानी की मात्रा को बढ़ाना व तीसरा उसकी गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने बताया कि 2023 तक इस लक्ष्य को पूर्णकर लिया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय में टैªफिक नियन्त्रण करने के लिए कम आबादी वाले ब्लाॅक मुख्यालयों में डेढ़ लेन व ज्यादा आबादी वाले ब्लाॅक मुख्यालयों में दो लेन की सड़क बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि आये दिन पहाड़ों में महिलाओं की घास लाते वक्त या जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु हो जाती है इसको रोकने के लिए प्रदेश सरकार की पाॅच वर्ष की योजना है जिसके अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में घास उगाई जायेगी उसे सब्सीडी के रूप में बेचा जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की दिक्कतों को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण को स्थागित किया गया है जिसका शासनादेश जल्दी हो जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने जनपद हेतु कई विकास कार्यों की घोषणायें भी की जिनमें  कसारदेवी क्षेत्र स्थित डीनापानी में आपदा प्रबन्धन विभाग के स्वामित्व की भूमि पर आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी प्रशिक्षणों हेतु उच्च स्तरीय रीजनल टेªेनिंग सेन्टर बनाया जायेगा, अल्मोड़ा बाजार में विद्युत, टेलीफोन एवं अन्य झूलते तारों को भूमिगत किया जायेगा, पाण्डेखोला स्थित जजी, विकासभवन तथा निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन को जाने वाली सड़क का चैडीकरण किया जायेगा, धौलछीना में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, कोसी से हवालबाग में एग्रो प्रोसेसिंग ग्रोथ सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा, स्यालीधार/पाण्डेखोला में राजस्व विभाग की आवासीय काॅलोनी का निर्माण किया जायेगा, महतगाॅव से हवालबाग को जोड़ने वाले पुल का निर्माण किया जायेगा, अल्मोड़ा में गैस गोदाम के पास अपर माल रोड एवं लोअर माल रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण किया जायेगा, बेस-बेतालेश्वर मोटर मार्ग से विकास भवन तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर धाम में मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर में आरतोला से फुलई जागेश्वर, मन्तोला, गोठयूड़ा, भगरतोला, चमुवा, नैनी आदि ग्रामों हेतु बाईपास का निर्माण किया जायेगा, जागेश्वर धाम श्रावणी मेले को राज्य मेला घोषित किया जायेगा, जागेश्वर धाम में पवित्र जटागंगा उद्गम स्थल का विकास किया जायेगा, जागेश्वर धाम में मुख्य प्रवेश द्वार आरतोला का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा तथा आरतोला से जागेश्वर मोटर मार्ग में स्थित पौराणिक मन्दिरों, गुफाओं, ब्रहाकुण्ड एवं रैनबसेरे का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, लखुडियार चित्रित शैलाश्रय, ग्राम दिगोली अल्मोड़ा का सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा, त्रिनेश्वर एकादश रूद्र महादेव मन्दिर एवं नौदेवल मन्दिर समूह, ग्राम बमनस्वाल का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा, पातालदेवी मन्दिर ग्राम शैल का जीर्णोद्धार किया जायेगा, शीतलाखेत एवं इसके आस-पास के क्षेत्र को सेब उत्पादक पट्टी के रूप मंे विकसित किया जायेगा तथा यहाॅ उद्यान विभाग की भूमि पर अवस्थापना विकास सम्बन्धी कार्य कराये जायेंगे, तहसील जैंती अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुमाल्सौ के तोक खड़ियानौली में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जायेगा, चायखान-थुवासीमल मोटर मार्ग के किमी 10 से निरई ग्राम पंचायत तक 02 किमी सड़क का डामरीकरण एवं अन्य कार्य किया जायेगा, चलमोड़ी ग्राड़ से नया सिरकोट तक 05 किमी0 मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा है।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मा0 रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा0 धन सिंह रावत, बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति साह , मुख्यमंत्री के  जनसम्र्पक अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, आयुक्त कुमाऊ मण्डल अरविन्द सिंह हयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments