Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने कि विभिन्न जनपदों के लिए स्वीकृति प्रदान

सीएम ने कि विभिन्न जनपदों के लिए स्वीकृति प्रदान

देहरादून । जनपद उधम सिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में कुल रूपये 447.15 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा में ग्राम जवाहर नगर में शान्तिपुरी जाने वाले मार्ग जवाहर नगर पोस्ट नगला मोटर मार्ग का पी सीी द्वारा डामरीकरण/पुनः निर्माण सुधारीकरण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 95.41 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत शान्तिपुरी नं0 2 में सुभाष जोशी के घर से डाम होते हुए केदार जोशी के घर तक मोटर मार्ग का पी सी द्वारा डामरीकरण/पुनः निर्माण सुधारीकरण का कार्य(द्वितीय चरण हेतु रूपये 16.82 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत ग्राम वीररूनगला के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 43.33 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत लालपुर में एन0एच0-74 से आस्था इनक्लेव के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 24.88 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत किच्छा दरऊ मुख्य मार्ग से अम्बेडकर कालोनी दरऊ के आन्तरिक मार्गों का सीमेन्ट कंक्रीट पेवमेंट द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 33.08 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत जवाहर लगर सत्संग आश्रम में नन्दादेवी मन्दिर से लेमार्ट स्कूल तक सीमेन्ट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेन्ट द्वारा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 49.38 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत लालपुर पक्की खमरिया मोटर मार्ग का एस.डी.बी.सी. द्वारा पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नाली निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 56.44 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग के कि0मी0 3.00 ग्राम मलसी से शमशानघाट होते हुए मलसी लंका मोटर मार्ग तक नव निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु रूपये 1.27 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत किच्छा सुनैरा कैनाल मार्ग का प्रीमिक्स कारर्पेट द्वारा पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 92.02 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र-किच्छा के अन्तर्गत एन0एच-74 से उत्तरांचल कालोनी होते हुए बण्डिया भट्टा तक मोटर मार्ग का पी0सी0 द्वारा डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण ) हेतु रूपये 34.52 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधान सभा क्षेत्र बाजपुर में कुल रूपये 206.76 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत हरिपुरा में मजदूर बस्ती में हरि सिंह, हट्टी सिंह, नन्दराम आदि के घर तक सी0सी0 टाईल्स मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 49.63 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत तोता बैरिया में मुख्य मार्ग से सरदार नगर बन्नाखेड़ा मार्ग के कि0मी0 13 तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 63.92 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत सरदारनगर बन्नाखेड़ा मार्ग के कि0मी0 23 से चनकपुर जंगलात चौकी मार्ग का पुनः निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.21 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधान सभा क्षेत्र खटीमा में कुल रूपये 301.93 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत बगियाघाट से प्राईमरी स्कूल मार्ग का डामरीकरण/पुनर्निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 26.06 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कुआंखेड़ा सबौरा ग्राम के लिंक मार्ग सहित डामरीकरण/पुनर्निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 58.82 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत ‘‘सुजिया-दमदकला एवं दमकखुर्द से भुड़िया तथा कुतरा से बगियाघाट मार्ग का पुनः निर्माण कार्य करवाया जायेगा के अन्तर्गत सुजिया से उमरूकला मार्ग का पुनः निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 67.60 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत अशोक फार्म दमगढ़ा मार्ग से गुरूद्वारा से तिवारी फार्म होते हुए बंगाली कालोनी तक सड़क का पुनः निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 98.43 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत सुनपहर पक्की रोड से निन्दर सिंह के फार्म का ओर मार्ग का पुनःनिर्माण का कार्य (विस्तृत आगणन) हेतु रूपये 51.02 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

जनपद देहरादून

जनपद देहरादून में विकासनगर में कुल रूपये 87.37 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत केदारवाला-बालूवाला मार्ग के कि0मी0 1 से 4.500 तक प्रीमिक्स कार्पेट रोड, साईनेज, कल्वर्ट एवं नाली निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 56.28 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र-विकासनगर के विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत बाड़वाला-जुड्डो मार्ग के कि0मी 8.00 से कटापत्थर नहर तक इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 31.09 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र न्यू कैन्ट में पटेलनगर, इंजीनियर्स एन्कलेव एवं गोविन्द गढ़ के आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गो का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 207.09 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
रायपुर में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र-रायपुर के विकासखण्ड रायपुर के अन्तर्गत अम्बीवाला गुरूद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार नजदीक राजीव नगर देहरादून तक सड़क निर्माण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 40.86 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मसूरी में  मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत वर्ष 2022 तक 250 तक की आबादी वाले गांवों को सड़क से जोड़ने के अन्तर्गत कैरवान करनपुर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 68.12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग में कुल रूपये 204.03 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें एस0सी0एस0पी योजना के अन्तर्गत पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग से ग्वालनानगर-कोटेश्वर महादेव मोटर मार्ग का अवशेष लम्बाई के भाग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु रूपये 100.86 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत गजा मोटर मार्ग के कि0मी 2.00 में कर्णादेवी मंदिर से छौड़ोकीधार-रूणेसारी-बदरगांव-पुरथुधार मोटर मार्ग का विस्तार कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु रूपये 103.17 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद चम्पावत

जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र-चम्पावत के अन्तर्गत श्यामलाताल-पोथ मोटर मार्ग में राई सिंह खेड़ा से गठला-गंगसीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 37.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा लोहाघाट में कुल 133.54 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड आराकोट में 12 कि0मी (सेतु सहित) घाट नेत्र सलान मोटर मार्ग का विस्तार कार्य के द्वितीय चरण हेतु 68.97 लाख रूपये तथा राज्य योजना के अन्तर्गत पाटी बाजार से पाटी तहसील तक मोटर मार्ग में इन्टरलाकिंग टाईल्स व नाली निर्माण के कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 64.57 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद उत्तरकाशी

यमुनोत्री में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र-यमुनोत्री में राजस्तर सरनोल मोटर मार्ग के बुटाधार बैण्ड से गडाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 29.26 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यमुनोत्री में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाषी के विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री के विकासखण्ड डुण्डा के अन्तर्गत गोनाग मोटर मार्ग से पंयासारी होते हुए ब्रहमखाल-जुणगा मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किमी0 02 से 04 तक। (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु 59 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र-यमुनोत्री के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत खरादी से खनेडा तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 77.64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा क्षेत्र पुरोला में कुल रूपये 165.23 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें विकासखण्ड मोरी के जखोल सावणी सटूडी फिताडी मोटर मार्ग का सेतु सहित निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 73.77 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी के मोरी ओसला पैदल मार्ग पर पैदल स्टील गर्डर सेतु का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 4.52 लाख, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड पुरोला के अन्तर्गत महर गांव हल्का वाहन मार्ग का मोटर मार्ग में उच्चीरकण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 71.90 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी के अन्तर्गत जखोल से लिवाड़ी पैछल मार्ग का सुदृढ़ीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 13.22 लाख, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत े विकासखण्ड मोरी के अन्तर्गत नैटवाड़ से नासना हेतु मोटर मार्ग निर्माण(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 1.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

गंगोत्री में कुल 111.93 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत सैज जखोल मोटर मार्ग के कि०मी 7 गोरशाली से जोकाणी(इण्टर कालेज) तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 31.66 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 से ग्राम सिरोर तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 14.94 लाख रूपये की स्वीकृति, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड भटवाड़ी में ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से गमदिड गाव-लटुड गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 65.33 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

जनपद पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में कुल 368.62 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत बालाकोट से बौरागांव व हाटगांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 79.94 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत सुकौली गणकोट से रावलगांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (विस्तृत आगणन) 38.33 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मरसोली खतेड़ा मार्ग के कि०मी० 08.00 डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) 42.48 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत टनकपुर रोड (रा०मार्ग) से टाला फगाली मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य(द्वितीय चरण) हेतु 155.86 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मसोलीभाट-सिमलकोट- खतेड़ा मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 52.01 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में कुल 233.74 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य योजना के अन्तर्गत जाख धौतेल मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 76.86 लाख रूपये की स्वीकृति, राज्य योजना के अन्तर्गत कनालीछीना मोटर मार्ग से सतगढ़ तक मोटर मार्ग का निव निर्माण कार्य हेतु 42.57 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत छड़नदेव न्वाली मोटर मार्ग से रूनड़ा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु 59.50 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत कुमलता गंगासेरी मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य हेतु 54.81 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
धारचूला में मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत ग्राम मजथाम पयया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 102.57 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments