Thursday, August 13, 2026
Homeदेहरादूनहल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरम, गोदियाल ने एसएसपी से...

हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरम, गोदियाल ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की

देहरादून। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित मंच शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कथित शुद्धिकरण को मानवता के विरुद्ध बताते हुए नैनीताल एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी में जिस मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित किया था, वहां भाजपा से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस मानवता को सर्वोच्च धर्म मानती है और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ है।

जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जाति और धर्म के आधार पर समाज में द्वेष फैलाने और पोंगापंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरगे राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कथित घटना में जातिगत भेदभाव और अपमान को लेकर क्या कानून के तहत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

गोदियाल ने नैनीताल एसएसपी से अपने विवेक के आधार पर मामले में दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो कांग्रेस कानून के दायरे में रहकर भाजपा की इस कथित मानसिकता का पुरजोर विरोध करेगी।

छुआछूत के खिलाफ मुखर हुए गोदियाल

गोदियाल ने कहा कि समाज में जातिगत भेदभाव और छुआछूत के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। महात्मा गांधी के विचारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि छुआछूत ईश्वर के प्रति अपराध है। उन्होंने कहा कि आज भी यदि समाज में ऐसी भावना मौजूद है तो उसे समाप्त करने की जरूरत है। द्वेष, भेदभाव और सामाजिक विभाजन किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments