Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुनिकीरेती पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 54 होटल स्वामियों व मकान मालिकों...

मुनिकीरेती पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 54 होटल स्वामियों व मकान मालिकों का किया गया चालान

ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाते हुए किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 54 होटल व मकान मालिकों का पांच लाख चालीस हजार रुपए के चालान किए।

शुक्रवार को चलाया गया सत्यापन अभियान
शुक्रवार को मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में बालकनाथ मंदिर रोड, एसबीआई बैंक गली, पतञ्जलि आश्रम गली, लोवर तपोवन में सुबह छह बजे सत्यापन अभियान चलाया। उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया।

कुल 5,40,000 रुपये के किए गए चालान
एसएसआई योगेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक प्रदीप रावत, प्रभारी ढालवाला उप निरीक्षक आशीष शर्मा व चौकी प्रभारी कैलाश गेट श्री राजेन्द्र रावत के नेतृत्व में अलग-अलग स्थान पर सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों का सत्यापन ना करने वाले 54 मकान मालिकों का दस दस हजार रुपए कुल 5,40,000 रुपए के चालान किये।

कई पर सत्यापन के लिए कराया जा चुका है अवगत
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है। परन्तु उसके उपरांत भी मकान मालिकों की ओर से सत्यापन न कराने पर उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई।

सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही
कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके। कहा कि आने वाले दिनों में ढालवाला, तपोवन, कैलाश गेट में भी पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments