रुड़की। रुड़की के बेलड़ा गांव में 12 जून को हुए बवाल के मामले की जांच सीबीसीआईडी की टीम ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीबीसीआईडी की टीम सिविल लाइन कोतवाली पहुंची इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ नगर निगम चौक पर पहुंची। यहां पर भी पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद सीबीसीआईडी की टीम बेलड़ा गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए। बेल्डा गांव के बावल में पांच पुलिसकर्मी से घायल हो गए थे। इस मामले में अलग-अलग क्षमता में भी दर्ज हुए थे। जिसमें एक मुकदमा पुलिस पर भी दर्ज हुआ था।
बेलड़ा गांव में 12 जून को हुए बवाल में सीबीसीआईडी की टीम ने शुरू कर दी जांच
RELATED ARTICLES

