देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से तीन दिवसीय 11वें देहरादून फैशन वीक के दूसरे दिन आज फिल्म स्टार नेहा सक्सेना शिरकत करेंगी। इसके अलावा डिजाइनरों के डिजाइन की ड्रेस पहनकर माडल रैंप वाक करेंगे। हरिद्वार बाइपास स्थित होटल सालिटेयर में देहरादून फैशन वीक चल रहा है। आयोजक दलीप सिंधी व राजीव मित्तल ने बताया कि इस आयोजन में देश के अलग-अलग कोने से 40 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर,100 माडल प्रतिभाग कर रहे हैं। रोज 12 शो हो रहे हैं।
11वें देहरादून फैशन वीक के दूसरे दिन आज फिल्म स्टार नेहा सक्सेना करेंगी शिरकत
RELATED ARTICLES

