देहरादून। उत्तराखंड के हिमाद्रि आइस रिंक में 22 से 24 मई 2026 तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय आइस स्टॉक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के अंडर-16 टीम डिस्टेंस वर्ग में अथर्व भट्ट, सार्थक ज्याला, रुद्रांश सिंह रावत एवं आश्रय डिमरी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं अंडर-23 इंडिविजुअल डिस्टेंस वर्ग में शालिनी ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सीनियर महिला टीम डिस्टेंस वर्ग में संगीता दानु, शालिनी, अथर्व भट्ट एवं अक्षत डिमरी की टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा सीनियर पुरुष टीम प्ले वर्ग में उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और शानदार प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड आइस स्टॉक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं कोच श्री अमित रावत ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

