Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादून14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, देहरादून में कई...

14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, देहरादून में कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

देहरादून: नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आने की संभावना है। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री देहरादून में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे) प्रमुख है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा और सुगम हो जाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का पहले 4 अप्रैल का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन विभिन्न राज्यों में चुनावी व्यस्तताओं के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

इस संबंध में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है और राज्य सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह दौरा प्रदेश के विकास को नई गति देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments