Saturday, September 5, 2026
Homeदेहरादून15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ धाम की हेली सेवा, 7...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ धाम की हेली सेवा, 7 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने के बाद हेली टिकटों की बुकिंग सात सितंबर को सुबह 11 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू की जाएगी। यात्री 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

इस वर्ष 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा शुरू कर दी गई थी। हालांकि, मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने के साथ ही हेली सेवा भी फिर से संचालित होगी।

हेली सेवा दोबारा शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम ने संबंधित हेलीपैड और संचालन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सेवा संचालन को मंजूरी दी गई है। आईआरसीटीसी की ओर से भी सात सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू करने की जानकारी जारी कर दी गई है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से सेवा दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments