Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड162 मेधावी बालिकाओं को आज मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

162 मेधावी बालिकाओं को आज मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड बोर्ड की 162 मेधावी बालिकाओं को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में सम्मानित करेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक बालिकाओं को स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हर जिले की हाईस्कूल और इंटर की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इससे पढ़ाई में बालिकाओं को काफी सुविधा होगी।

विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल के मुताबिक हर जिले से 10वीं और 12वीं की श्रेष्ठ तीन-तीन बालिकाओं एवं हर ब्लॉक से 12वीं की श्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बच्चियों के जन्म पर महालक्ष्मी किट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नंदा गौरा योजना चलाई जा रही है। विभागीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करेंगे।

सरकार बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए हर साल की तरह इस साल भी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

– रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments