Tuesday, August 18, 2026
Homeदेहरादून2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी ने टिहरी के सांसद, विधायकों...

2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी ने टिहरी के सांसद, विधायकों और जिलाध्यक्ष के साथ की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकों और जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। संगठन और सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों, क्षेत्रीय मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया।

बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments