Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसाइबर अपराध के बारे में जानकारी रखना जरूरीः डीजीपी

साइबर अपराध के बारे में जानकारी रखना जरूरीः डीजीपी

 

देहरादून। संवाददाता। साइबर अपराध इनवेस्टिगेशन के बारे में जानना जरूरी है। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने साइबर अपराध इनवेस्टिगेशन के बारे में जानना जरूरी बताया। पुलिस लाइन में ई-सुरक्षा चक्र कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी का कहना है कि साइबर अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसे रोकने के लिए हमें पारंपरिक विवेचना की क्षमता वृद्धि के साथ ही साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान डीजीपी ने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस को विधि सम्मत तरीके से शक्ति प्राप्त है। साइबर अपराध में वृद्धि हो रही है। स्मार्ट फोन में पूरी दूनिया समा गया है। दुनिया ग्लोबल गांव बन गया है। आर्थिक जगत में जो पहले सुविधाएं नहीं थी वह भी मिलने लगी हैं।

उनका कहना है कि डिजिटल युग की शुरुआत हो गई है। आप कहीं से भी विवेचना आदि से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। सूचना क्रांति जनता की बेहतरी के लिए है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करने लगे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments