Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड के 25 हजार पुलिस कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

उत्तराखण्ड के 25 हजार पुलिस कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

देहरादून। संवाददाता। सरकार ने प्रदेश के पुलिस कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान उकेर दी है। जी हां प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने करीब 17 साल बाद उनकी आवास भत्ता (एचआरए) की मांग मान ली है। पुलिस कर्मियों को एचआरए वेतन के साथ जुड़कर मिलेगा।

अब तक पुलिस थानों, पुलिस लाइन और पुलिस शिविरों में रहने वाले पुलिस कर्मियों को एचआरए नहीं मिलता था। जबकि किराये के घर में रहने वाले पुलिस कर्मियों को नाइट आउट पास व किरायानामा भरने के बाद ही एचआरए मिलता था।

राज्य गठन के बाद से पुलिस कर्मी एचआरए की मांग कर रहे थे। अब जाकर शासन ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय को आदेश जारी किया है।

इस बावत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कुमार रतूड़ी ने सभी पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई का आदेश दिया है।

डीजीपी ने बताया कि करीब 25 हजार पुलिस कर्मियों को एचआरए का लाभ मिलेगा। इससे काफी हद तक उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसमें हाल में भर्ती हुए एक हजार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

आइजी कार्मिक जीएस मार्तोलिया ने बताया कि पुलिस कर्मियों को एचआरए देने में सालाना करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मगर इसमें से पांच सौ रुपये बैरक मेंटीनेंस के रूप में वापस आने से 13 करोड़ का ही अतिरिक्त भार पड़ेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments