Sunday, October 25, 2026
Homeखास खबरफिल्म केदारनाथ स्थानीय कलाकारों को दे रही हुनर दिखाने का अवसर

फिल्म केदारनाथ स्थानीय कलाकारों को दे रही हुनर दिखाने का अवसर

रुद्रप्रयाग। संवाददाता। फिल्म केदारनाथ ने स्थानीय कलाकारों को भी अपना हुनर दिखाने का अच्छा अवसर दिया है। खासकर, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) में पढ़ रहे दस वर्षीय अक्षत भट्ट के लिए। पांचवीं का यह छात्र फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंहबोले भाई की भूमिका में है। जबकि, पहाड़ की संस्कृति को दर्शाने के लिए त्रियुगीनारायण की एक दर्जन महिलाओं को भी फिल्म में शामिल किया गया है। इसके अलावा घोड़ा संचालकों को भी शूटिंग के लिए बुक किया गया है।

इन दिनों केदारघाटी में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में गढ़वाल के प्रसिद्ध रंगकर्मी राकेश भट्ट के पुत्र अक्षत भट्ट को शामिल किया गया है। अक्षत फिल्म में अभिनेता सुशांत राजपूत के मुंहबोले भाई देबू की भूमिका में है।

फिल्म यूनिट ने एक माह पूर्व श्रीनगर में आयोजित ऑडिशन में अक्षत का चयन किया था। अक्षत बॉलीवुड अभिनेता के साथ रोल मिलने से खासा उत्साहित है। अक्षत के पिता राकेश भट्ट कहते हैं कि यह बॉलीवुड के बड़े बैनर की इस फिल्म में कार्य करना बड़ी बात है।

स्थानीय स्तर पर शूटिंग करने वाले कलाकार भी बॉलीवुड के कलाकारों से बहुत-कुछ सीख सकते हैं। इससे क्षेत्रीय फिल्मों के स्तर में निश्चित रूप से सुधार आएगा। फिल्म में त्रियुगीनारायण की महिलाओं को भी अदाकारी दिखाने का मौका मिला है। इसके लिए यूनिट की ओर से उन्हें अच्छा पैसा भी दिया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments