Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पूर्व स्पीकर को लिया आड़े हाथ

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने पूर्व स्पीकर को लिया आड़े हाथ

देहरादून। संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व स्पीकर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें राजधानी के मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है। उत्तराखंड को कांग्रेस ने गहरे जख्म दिए हैं और कांग्रेस ने राजधानी के मामले पर कोरी बयानबाजी के अलावा धरातल पर कुछ नहीं किया है।

मीडिया में सर्वाजनिक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन की समस्या के मूल कारण कांग्रेस सरकार की उत्तराखंड के प्रति उपेक्षा की नीति रही है। केंद्र व उत्तराखंड में सबसे अधिक समय कांग्रेस की सरकारें रही हैं।

अब वर्तमान में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने पलायन को लेकर आयोग गठित किया है। यह आयोग पलायन की समस्या के अध्ययन के साथ उसके समाधान का रास्ता भी सुझाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों, जिसके अंग पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं, ने प्रदेश को पीछे की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि अब जब प्रदेश बने 17 वर्ष होने जा रहे हैं, पूर्व स्पीकर कुंजवाल प्रदेश में क्षेत्रीय मनमुटाव का खेल शुरू करने का षडयंत्र कर रहे हैं।

राजधानी के मामले में कुंजवाल को घेरते हुए भट्ट ने कहा कि पूर्व स्पीकर गैरसैंण को लेकर बयान तो देते रहे लेकिन सत्ता में रहते हुए जो करना चाहिए था, वह कुछ नहीं किया।

कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने विपक्ष में रहते हुए राजधानी के बारे में जो संकल्प विधानसभा में रखा था, उसे कांग्रेस ने संख्या बल के आधार पर पारित नहीं होने दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments