Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबीएससी की छात्रा का दून से अपहरण, मुज्जफ्फरनगर में गैंगरेप

बीएससी की छात्रा का दून से अपहरण, मुज्जफ्फरनगर में गैंगरेप

देहरादून। संवाददाता। लखनऊ से दून घूमने आई बीएससी की छात्रा का आईएसबीटी से कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। जिसके साथ मुज्जफ्फर नगर ले जाकर गैंगरेप किया गया। शनिवार दोपहर सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नागलहेड़ी में फेंककर भाग गए। छात्रा नशे में धुत है और वह अभी सभी सवालों के जवाब देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजकर कार सवार युवकों की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र का गांव नागल हेड़ी सड़क से करीब दो किमी हटकर है, शनिवार की दोपहर में इस गांव में एक गाड़ी से आये कुछ युवक चलती गाड़ी से ही एक युवती को धक्का देकर फरार होने लगे। लड़की के द्वारा शोर मचाये जाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवार तेजी से फरार होने में कामयाब रहे। युवती पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त थी। उसने स्वंय को लखनऊ के गोमती नगर का निवासी बताया और कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ देहरादून घूमने आयी थी।

बीती रात वह आईएसबीटी पर लखनऊ की बस पकड़ने के लिए खड़ी थी। जहां से कार सवार यह युवक जबरन उठाकर उसे अपने साथ ले गये। रात में उन्होंने उसे मुजफ्फरनगर में कहीं पर रखा जहां पर साइन बोर्डो पर मुजफ्फरनगर लिखा हुआ था। वहीं पर एक स्थान पर चारों युवकों ने उसे जबरन शराब पिलायी और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवक उसे यहां पर फेंक कर फरार हो गये। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया और लड़की को तत्काल जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भिजवाया गया। युवति को फेंक कर फरार होने वाली गाड़ी और युवकों की तलाश की जा रही है और युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments