Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराष्ट्रीय अध्यक्ष के दून आगमन पर भगवा रंग में डूबा दून शहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दून आगमन पर भगवा रंग में डूबा दून शहर

 

 

 

देहरादून। संवाददाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दून आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान कार्यकर्ता जौलीग्रांट के बाद प्रत्येक चैक पर हुजूम में अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। मगर अध्यक्ष ने समझदारी दिखाते हुए बस दूर से हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। वो जानते थे, शहर के मुख्य चैहराओं पर आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से उन्होंने वहां रूकना उचित नहीं समझा। रिस्पना पुल, आराघर चौक होते हुए वो सर्वे चैक से यूकेलिपटिस चैक, दिलाराम चैक के बाद सीधा होटल मधुबन पहुंचे।

होटल पहुंचने पर ऐसा लगा जैसे शाह की आई हो बारात
अमित शाह के होटल मधुबन में प्रवेश करते ही ऐसा लगा जैसे कोई दुल्हा अपनी बारात लेकर आया हो। वास्तव में इस भव्य स्वागत के लिए कब से कार्यकर्ता बाट जो रहे थे। शायद कितनों को रातभर नींद भी न आई हो, क्योंकि जिम्मेंदारी भी बड़ी थी। बस उन्हें इसी का इंतजार था, कब उनके  अध्यक्ष आएंगे और वो कब उनका स्वागत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ो से अध्यक्ष का स्वागत किया। साथ ही परंपरागत गीतों की धुनों पर महिला दल की कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का भगवा रंग से तिलक भी किया।

होटल सभागार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने द्वीप प्रज्वलित कर सभागार को सुशोभित किया। इस दौरान प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाह के साथ हुई बैठक में मंत्रियों और विधायकों ने रखी समस्याएं
अमितशाह के साथ हुई बैठक में विधायकों ने क्षेत्रिय समस्याओं को रखा। साथ ही कंेद्र सरकर की योजनाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों का भी जायजा दिया। बता दे कि विधायकों ने क्षेत्र के विकास में होने वाली दिक्कतों से भी शाह को अवगत कराया। जिस पर उन्हें पूर्णरूप से समाधान किए जाने का विश्वास दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments