Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंडः चारधाम यात्रा और पहाड़ पर घूमने का टूर पैकेज हुआ मंहगा

उत्तराखंडः चारधाम यात्रा और पहाड़ पर घूमने का टूर पैकेज हुआ मंहगा


देहरादून। गढ़वाल में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों में ठहरना अब महंगा हो गया है। जीएमवीएन ने किराये की दरें और टूर पैकेज के रेट बढ़ा दिए हैं। टीआरएच और टूर पैकेज में पांच से 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया है।

जीएमवीएन को घाटे से उबारने के लिए पर्यटक आवास गृहों (टीआरएच) के रेट बढ़ाए गए हैं। इस बार प्रबंधन ने सभी सौ पर्यटक आवास गृहों के रेट बढ़ाने के बजाय सिर्फ बीस के ही रेट बढ़ाए गए। इसमें कुछ आवास गृहों में पांच तो किसी में क्रमशः 10, 15, 20 और 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। औली टीआरएच का किराया 5310 रुपये से बढ़ाकर 6200, जखोली में 2700 से 3100 जबकि ऋषिकेश गंगा रिजॉर्ट के नये बने रुद्रा कक्ष का किराया 7000 रुपये रखा गया है।

भरतभूमि ऋषिकेश में टीआरएच की दर 1000 से बढ़ाकर 2000 और ऊखीमठ में 1300 से 1700 और गंगोत्री में 2200 रुपये से 2700 रुपये की गई है। जीएमवीएन ने लैंसडोन, चीला, मसूरी, धनोल्टी समेत ऋषिकेश गंगा रिजॉर्ट के रेट नहीं बढ़ाए हैं। 100 बंगलों में से सिर्फ 20 के रेट बढ़ाए हैं। 60 बंगलों में कोई इजाफा नहीं हुआ। 20 बंगलों को पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया चल रही है।

चार धाम की तीनों श्रेणियों में इजाफा

हरिद्वार-ऋषिकेश से चार धाम रूट के लिए टूर पैकेज की तीनों श्रेणियों में रेट बढ़ाए गए हैं। यह वृद्धि दो हजार से चार हजार रुपये प्रति सीट के हिसाब से की गई है। ऋषिकेश से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम तक यात्रा का वाहन के साथ टीआरएच में रहने का किराया 14 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से 16 हजार रुपये हो गया है। हरिद्वार से यही किराया प्रति व्यक्ति 14600 से 16960 रुपये हो गया है।

बच्चों के लिए किराया 14190 रुपये प्रति सीट से 16475 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 13990 रुपये से 16230 रुपये रेट रखा गया है। हरिद्वार से चारों धामों के लिए किराया 22140 रुपये प्रति सीट से 25030 रुपये, बच्चों के लिए 21466 रुपये से 24220 रुपये, वरिष्ठ नागरिक 21120 रुपये से 23820 रुपये किया गया। ऋषिकेश से चारों धामों के लिए यही रेट 20400 रुपये से 23830 रुपये, बच्चों के लिए 19730 रुपये से 23020 रुपये, वरिष्ठ नागरिक 19390 रुपये से 22620 रुपये किया गया।

जीएमवीएन के चुनिंदा पर्यटक आवास गृहों का ही किराया बढ़ाया गया है। टूर पैकेज की दरों में भी मामूली वृद्धि की है। इससे होने वाली आय से यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
बीएल राणा, महाप्रबंधक, जीएमवीएन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments