Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा ने जरूरतमंद लोगों के साथ मनाई खिचड़ी सक्रांति

भाजपा ने जरूरतमंद लोगों के साथ मनाई खिचड़ी सक्रांति


देहरादून। संवाददाता। मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिन्दाल पुल पर खिचड़ी का वितरण किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता द्वारा जरूरतमंदों लोगो को सर्दी के मौसम को देखते हुये कंबल भी दिये गये।

भारतीय जनता र्पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने कहा कि मकर सक्रांति पर भगवान सूर्य के मकर राशि पर जाने को उत्तरायण हो जाता हैं जिससे जनमानस में लोगों में शुभ कार्य करने का एहसास और उनके जीवन में नए,नए विचारों को आना होता है।

इस अवसर पर किसान अपना खेत खलिहान में कार्य करना उत्सव के रूप में मानते हैं आज के दिन से ही सर्दी में लोगों को राहत मिलती है और शुभ कार्य करना के लिये मन मे एक प्राकृतिक उत्साह आता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद ने अपने विचार रखते हुए कहा की मकर संक्रांति मांगलिक कार्यों का आयोजन है। इस अवसर पर पुनीत मित्तल, सचिन जैन राजकुमार तिवारी, कुलदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments