Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनलोस चुनाव को लेकर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ


देहरादून। संवाददाता। अपनी परिवर्तन यात्रा के जरिए आज हनोल से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ कर दिया गया है। केन्द्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा राज्य में इस परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की गयी है। जिसमें तीन चरणों में पांच परिवर्तन यात्राएं निकाली जायेगी।

जन जन की अब यही पुकार, बदलो बदलो मोदी सरकार के नारे के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आज चकराता के हनोल से महासू मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ उन्होने इस परिवर्तन यात्रा का आगाज किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, लाल चंद शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद थे। कांग्रेस द्वारा अपनी इस यात्रा के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की नाकामियों की फेरहिस्त आम जनता के सामने रखी जायेगी।

जिसमें राफेल, जीएसटी, नोटबंदी, महिला सुरक्षा, राम मन्दिर व मंहगाई के साथ साथ लोकायुक्त बिल न लाने, न्यायालय द्वारा सरकार को हांके जाने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दे शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि बहुत सही शगुफों की मार, बदलो बदलो मोदी सरकार के नारे के साथ वह जनता के बीच जा रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश ही नहीं अब देश भर की जनता भी भाजपा का असली चेहरा देख व जान चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा से देश की जनता अब मुक्ति चाहती है।

हनोल से शुरू हुई इस पहली परिवर्तन यात्रा का समापन 25 जनवरी को मुनि की रेती में होगा। यह यात्रा आराकोट, त्यूणी, मोरी, पुरोला, नौंगाव, बड़कोट, चिन्याली सौंड, उत्तरकाशी होती हुई लम्बगांव, घनसाली, नई टिहरी से मुनि की रेती पहुंचेगी। जहां जनसभा के साथ इसका समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments