Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदस पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दस पेटी अंग्रेजी शराब की अवैध सप्लाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रानीपोखरी पुलिस ने देर रात अवैध शराब की तस्करी व बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान जाखन पुल के पास चेपुलिस ने एक टाटा इंडिगो कार संख्या (एचआर-74ए 1779) को रोका तो उसमें से अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांडों की 10 पेटी बरामद हुई।

पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह शराब बाहर से लाकर पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त की पहचान रवि कुमार पुत्र जगदीश निवासी आरजेडएफ-57 निहाल विहार नागलोई निलोठी पश्चिम दिल्ली, हाल पता पुराना आरटीओ ऑफिस ढालवाला थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल से हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments