Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराजधानी में मौसम ने फिर बदली करवट

राजधानी में मौसम ने फिर बदली करवट


देहरादून। संवाददाता। सूबे में एक बार फिर से मौसम ने करवट लिया है। राजधानी देहरादून में गुरूवार सुबह से बादल छाए हैं, नौ बजे के बाद से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ में बादल छाये है। यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। चमोली जिले में सुबह बरिश हुई अभी बादल छाये है। बदरीनाथ, औली, हेमकुण्ड सहित उचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। हरिद्वार में भी सुबह के समय एक दो दौर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाये हुये है।

मौसम में आए बदलाव से पूरे प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों में विशेषकर पर्वती क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फ पड़ सकती है। राजधानी देहरादून में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पर्वती क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा और बर्फ पड़ सकती है। अन्य स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया दो और तीन फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि चार फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी रूद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फ पड़ने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments