Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएबीवीपी चलायेगा मतदाता पंजीकरण व जन जागरूकता अभियान

एबीवीपी चलायेगा मतदाता पंजीकरण व जन जागरूकता अभियान


देहरादून। संवाददाता। नोटा का चयन नकारात्मक पहलू है। चाहे सबसे कमजोर प्रत्याशी को ही वोट दे लेकिन राष्ट्रहित में वोट जरूर डाले। उत्तराखण्ड में 5 फरवरी से मतदाता पंजीकरण अभियान चलाने के साथ ही जनता को जागरूक किया जायेगा।

यह बात आज करनपुर स्थित कार्यालय में पत्रकारों को इस आशय की जानकारी देते हुए एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल कुमार ने कही। उन्होने कहा कि पिछले दिनों गाजियाबाद में एबीवीपी की बैठक सम्पन्न हुई थी। जिसमें एबीवीपी के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुनील आम्बेकर ने कहा था कि नोटा नकारात्मक तुष्टिकरण का हथियार है। चाहे तो सबसे कमजोर प्रत्याशी को वोट दे दो लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए वोट जरूर डालना चाहिए।

कौशल कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड में भी दो चरणों में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जायेगा। जिसमें वोटर लिस्ट में नाम पंजीकृत कराने सम्बन्धियां जानकारी भी दी जायेगी। उन्होने सभी युवाओं से आहवान कर कहा है कि राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करें। प्रैस वार्ता में प्रदीप शेखावत, शुभम सिमल्टी, अंजली सेमवाल, ईशा बदलवाल सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments