Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनशा तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार

नशा तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नशा तस्करी में लिप्त एक बदमाश को पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक व चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जो पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट व नशा तस्करी जैसे अपराधों में जेल की हवा खा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना सहसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को प्रतीतपुर मन्दिर तिराहा शिमला बाईपास रोड के समीप स्कूटर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह स्कूटर मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोचा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 4.5 ग्राम स्मैक व 86 ग्राम चरस बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान पुत्र शब्बीर निवासी सहसपुर बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जो पहले भी अन्य अपराधों में जेल की हवा खा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments