Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअवैध शराब के साथ पुरूष और महिला गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ पुरूष और महिला गिरफ्तार


ऋषिकेश। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रायवाला पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है।

रुड़की में अवैध शराब के सेवन से हुई कई लोगों की मौत के बाद से दून पुलिस भी हरकत में आई हुई है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। थानाध्यक्ष रायवाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साहब नगर पुलिया छिद्दरवाला के पास से एक आरोपित रूप सिंह कश्यप पुत्र स्वर्गीय भोली राम निवासी साहब नगर छिद्दरवाला रायवाला देहरादून व महिला सुनीता कश्यप पत्नी राजपाल कश्यप निवासी साहब नगर छिद्दरवाला रायवाला देहरादून को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुतातिबक उनसे कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में विगत दिनों जहरीली शराब से डेढ़ सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस अवैध शराब की बिक्री व तस्करी को रोकने के लिए प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments