Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरजंगली जानवरों से फसलों के नुकशान पर मुआवजा तय- प्रकाश पंत

जंगली जानवरों से फसलों के नुकशान पर मुआवजा तय- प्रकाश पंत


देहरादून। संवाददाता। विधानसभा में आज राज्य की खेती के सबसे बड़े दुश्मन, बंदर और सूअर, से होने वाले नुक़सान पर चर्चा की गई. बता दें कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में बंदरों और सुअरों की वजह से सबसे ज़्यादा नुक़सान होता है और खेती की दुर्दशा के पीछे ये दोनों भी एक बड़े कारण हैं खेती के नुक़सानदेह होने की वजह से लोग खेती छोड़ रहे हैं इससे खेत बंजर हो रहे हैं और पलायन बढ़ रहा है।

विधानसभा में विपक्ष ने जंगली जानवरों से खेती को नुक़सान का मुद्दा उठाया. विपक्ष ने इस पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 में चर्चा करने की अनुमति दी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पन्त ने बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि अलग-अलग फसलों के लिए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने अलग-अलग मुआवज़ा तय किया है उन्होंने भी बंदरों और सूअरों को बड़ी समस्या माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments