Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया...

नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


ऋषिकेश। नाबालिग को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते रोज ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लापता हो गई थी। देर रात नाबालिक बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि बनखंडी निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

युवक ने शहर में ही एक होटल में कमरा लिया, जहां नाबालिक के साथ दुराचार किया। किसी तरह नाबालिक उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विक्की उर्फ विकास पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी चैकड़ा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व हाल निवासी कुंए वाली गली बनखंडी ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments