Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदस साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अधेड़ गिरफ्तार

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अधेड़ गिरफ्तार


देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया कि अगर किसी को बताया जान से मार देगा। उस वक्त वह घर पर अकेली थी।

शर्मनाक वाकया 21 फरवरी की है। तीन दिन गुमशुम रहने के बाद रविवार सुबह बच्ची ने किसी तरह हिम्मत करके मां को पूरा वाकया बताया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला गांव में अपनी दस साल की बच्ची के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह फैक्ट्री में काम करके अपना गुजर बसर करती है। 21 फरवरी को वह रोज की तरह सुबह काम चली गई। घर पर उसकी बेटी अकेली थी।

इस बीच पड़ोस में किराये के कमरे में रहने वाला फैक्ट्री कर्मी सलीम पुत्र युनूस निवासी मोहल्ला शाहबाग कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश घर में घुस गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बच्ची के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से बच्ची डरी-सहमी थी। तीन दिन तक बच्ची को गुमशुम देखकर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

इसके बाद पीड़िता की मां ने सहसपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार आरोपित सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments