Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपति पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ महिला इंसाफ को भटक...

पति पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ महिला इंसाफ को भटक रही दर-दर


देहरादून। संवाददाता। थाना पटेलनगर में एक मामला सामने आया है जिसमे दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस की नीयत पर भी सवाल खड़े होते हैं आपको बता दे कि बीते दिन एक महिला के पति पर थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन पुलिस ने मामला हल्की धाराओ में दर्ज किया है। जबकि दोनो आरोपियों को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए हिरासत में नही सकी। दोनो अभियुक्त दून के निवासी बताये जा रहे हैं, जिन्हें पार्टी विशेष का संरक्षण होने की बात सामने आ रही है।

वहीं अब पति को इंसाफ दिलाने के लिए महिला सड़क पर उतर चुकी है उनके पति पर पटेलनगर थाना इलाके में एक जानलेवा हमला हुआ था हमला करने वाला बदमाश अभी फरार है। गंभीर चोट, मेडिकल के बावजूद अभियुक्त पर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि पीड़ित परिवार का आरोप है इंस्पेक्टर हमारी बात नही सुन रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी आपराधिक पृवत्ति के है और एक दल का समर्थन उन्हें हसिल है जिसके कारण पुलिस उन पर कार्यवाही करने से बच रही है और अभी तक उनकी गिरप्तारी नही हो पाई हैं, याचिकाकर्ता पर गंभीर चोट टांके आने के बावजूद 323 धारा ही लगाई गई जो मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments