Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजौनसार क्षेत्र में देशद्रोह के आरोप में युवक को जेल भेजा

जौनसार क्षेत्र में देशद्रोह के आरोप में युवक को जेल भेजा


देहरादून। संवाददाता। जौनसार, सहिया क्षेत्र के अंतर्गत सुशील कुमार ने राजस्व पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि साहिल उर्फ शमशाद जो काफी समय से सहिया में निवासरत है, जो देश विरोधी नारे लगा रहा है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

शिकायत पर राजस्व पुलिस ने साहिल उर्फ शमशाद मूल निवासी धामपुर बिजनौर यूपी हाल निवासी सहिया गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटों लगी है उन्होंने हाथ में पाकिस्तानी झंडा पकड़ा हुआ है। जब आरोपी युवक को समझाया गया तो वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले भी जिला देहरादून में इस तरह के देश विरोधी हरकत करने का मामला प्रेमनगर व सेलाकुई में सामने आ चुका है। जिसमें एक कश्मीरी छात्रा के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। वहीं पुलिस भी इस तरह मामलों को भीतर ही भीतर निपटाने में जुटी है। जिससें शहर में शांति का माहौल कायम रह सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments